India GDP: 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारत की GDP, UNCTAD बोला-मजबूत हैं इंडीकेटर

India GDP: अंकटाड ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत 2023 में 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ा और 2024 में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।

India GDP:साल 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.5 प्रतिशत से बढ़ने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।रिपोर्ट में कहा गया कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने के लिए देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस का विस्तार कर रही हैं, जिसका भारतीय निर्यात पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।संयुक्त राष्ट्र व्यापार व विकास (यूएनसीटीएडी) ने मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत 2023 में 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ा और 2024 में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।

INDIA GDP GROWTH RATE

भारत सबसे तेजी करेगा ग्रोथ

सेवा क्षेत्र से भी सपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2023 में विस्तार, मजबूत सार्वजनिक निवेश के साथ-साथ सेवा क्षेत्र में तेजी का अर्थव्यवस्था को फायदा मिल रहा है। इसे उपभोक्ता सेवाओं के लिए मजबूत स्थानीय मांग और देश की व्यावसायिक सेवाओं के निर्यात के लिए मजबूत बाहरी मांग से फायदा मिला।रिपोर्ट में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा विनिर्माण आधार के रूप में भारत का अधिक रुख करने की बात पर भी ध्यान दिया गया क्योंकि वे अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता ला रहे हैं।

End of Feed