14 जुलाई से भारत की अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया रिपोर्ट कार्ड, क्या है ISP और आप पर कैसे पड़ेगा असर?

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 8, 2026, 08:24 AM IST

भारत की अर्थव्यवस्था को बेहतर तरीके से मापने की दिशा में सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। 14 जुलाई से देश में पहली बार इंडेक्स ऑफ सर्विसेज प्रोडक्शन (ISP) जारी किया जाएगा।

What is ISP : भारत की अर्थव्यवस्था को मापने का तरीका अब बदलने जा रहा है। 14 जुलाई से सरकार पहली बार इंडेक्स ऑफ सर्विसेज प्रोडक्शन (ISP) जारी करेगी। यह ऐसा मासिक इंडिकेटर होगा, जिससे पता चलेगा कि देश का सेवा क्षेत्र कितनी तेजी से बढ़ रहा है या उसमें सुस्ती आ रही है। अब तक सरकार के पास उद्योग क्षेत्र की गतिविधियों को मापने के लिए इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) था, लेकिन सेवा क्षेत्र के लिए ऐसा कोई मासिक इंडेक्स नहीं था। जबकि आज भारत की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र का ही है। ऐसे में ISP को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

ISP

सेवा क्षेत्र के डेटा देगा ग्रोथ को रफ्तार

आखिर ISP क्या है?

ISP यानी इंडेक्स ऑफ सर्विसेज प्रोडक्शन। यह एक मासिक आर्थिक संकेतक होगा, जो बताएगा कि देश के अलग-अलग सेवा क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ रही हैं या घट रही हैं। इसे सेवा क्षेत्र का "IIP" भी कह सकते हैं। जिस तरह IIP फैक्ट्री और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की स्थिति बताता है, उसी तरह ISP सेवा क्षेत्र की सेहत बताएगा।

End of Feed