तेल कंपनियों के दोनों हाथों में लड्डू! Indian Basket Crude युद्ध से पहले वाले स्तर तक गिरा

भारतीय बास्केट में क्रूड ऑयल के दाम अब घटकर युद्ध पूर्व स्तर पर पहुंच गया है। PPCA के मुताबिक अब भारतीय रिफाइनरियों की तरफ से खरीदे जा रहे क्रूड की औसत कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।

Indian Basket Crude Oil Price : पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण महीनों तक ऊंचाई पर रहने के बाद भारत के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। भारतीय रिफाइनरियों द्वारा खरीदे जाने वाले इंडियन बास्केट क्रूड की कीमत गिरकर 70.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। यह लगभग वही स्तर है, जहां युद्ध शुरू होने से पहले कीमतें थीं। SBI Research के मुताबिक क्रूड के दाम में हर डॉलर के घटने या बढ़ने का सीधा असर भारत के आयात बिल पर पड़ता है। हर एक डॉलर की कमी से भारत के आयात बिल में 2 से 2.5 अरब डॉलर तक की राहत मिल सकती है। क्रूड सस्ता होने से महंगाई पर भी लगाम लगती है।

Indian Basket Crude

भारतीय बास्केट में घटे क्रूड के दाम

तेल कंपनियों की हुई मौज

फिलहाल, तेल कंपनियों की स्थिति दोनों हाथों में लड्डू लगने जैसी हो गई है। क्योंकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का मार्जिन युद्ध शुरू होने से पहले की तुलना में बेहतर हो गया है। क्योंकि, एक तरफ कंपनियों ने डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाए हैं। वहीं, दूसरी तरफ सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में भी छूट दी है। इस तरह सस्ता क्रूड, कम टैक्स और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों से सरकारी तेल कंपनियों की वित्तीय स्थिति भी मजबूत हो रही है।

End of Feed