हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर, गर्मियों में संचालित होंगी 10 फीसदी कम उड़ानें

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एयरलाइंस 2026 के ग्रीष्मकालीन सत्र में पिछले साल की अवधि की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत कम उड़ानें संचालित करेंगी।

भारतीय एयरलाइन कंपनियां 29 मार्च से शुरू होने वाले ग्रीष्मकालीन सत्र के दौरान प्रति सप्ताह 23,000 से कुछ अधिक घरेलू उड़ानें संचालित करेंगी। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत कम है। विमानन नियामक डीजीसीए ने नौ एयरलाइन कंपनियों के लिए 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक चलने वाला घरेलू उड़ानों का ग्रीष्मकालीन सत्र प्रकाशित किया है।

DGCA Airlines

बीते वर्ष सत्र में प्रति सप्ताह 25,610 उड़ानों का संचालन किया गया था। (फोटो क्रेडिट-iStock)

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि एयरलाइंस 2026 के ग्रीष्मकालीन सत्र में पिछले साल की अवधि की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत कम उड़ानें संचालित करेंगी। बीते वर्ष ग्रीष्मकालीन सत्र में प्रति सप्ताह 25,610 उड़ानों का संचालन किया गया था। इस बार 10 प्रतिशत की कमी का मतलब है कि उड़ानों की संख्या में 2,561 की कमी आएगी। यानी कुल उड़ानें लगभग 23,049 प्रति सप्ताह होंगी।

End of Feed