टैरिफ से निपटने के लिए भारत सरकार ने बनाई 4 रणनीति, जानें क्या है प्लान

Indian Economy: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष एस. महेंद्र देव ने कहा कि भारत सरकार टैरिफ से निपटने के लिए 4 सूत्रीय रणनीति अपना रही है। इसमें उद्योगों को समर्थन देना, निर्यात को एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में विविध बनाना, अन्य देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) करना और अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता जारी रखना शामिल है।

Indian Economy : प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष एस महेंद्र देव ने कहा है कि भारत सरकार टैरिफ और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की चुनौतियों से निपटने के लिए 4 प्रमुख कदम उठा रही है। उन्होंने यह जानकारी दिल्ली में स्कॉच शिखर सम्मेलन में समाचार एजेंसी आईएएनएस को दी। साथ ही उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि जापान, साउथ कोरिया और अन्य कई देश इसे हासिल कर चुके हैं। हमारे पास सही नीतियां हैं और विकसित भारत के लिए 7 से 8 प्रतिशत की वृद्धि दर जरूरी है। इसके लिए हमारी निवेश दर 35 प्रतिशत होनी चाहिए, जो कि फिलहाल 30 प्रतिशत है। इसे बढ़ाने की जरुरत है। आगे जानिए 4 प्रमुख रणनीतियां क्या हैं।

Indian Economy, Economic Advisory Council, EAC PM, S Mahendra Dev, Trump tariffs,

एस. महेंद्र देव ने बताया: भारत की नई रणनीति करेगी वैश्विक व्यापार मजबूत (तस्वीर-istock)

  1. महेंद्र देव ने बताया कि पहला कदम उद्योगों को मदद पहुंचाना है। इसका मतलब है कि सरकार उन सेक्टर्स और कंपनियों का समर्थन करेगी, जो विदेशी बाजारों में प्रतिस्पर्धा करने में कठिनाई महसूस कर रही हैं।
  2. दूसरा कदम निर्यात में विविधीकरण लाना है। भारत अब सिर्फ अमेरिका या यूरोप पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे देशों में अपने उत्पादों का निर्यात बढ़ाने पर ध्यान देगा।
  3. तीसरा कदम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) करना है। इसका उद्देश्य अन्य देशों के साथ व्यापार को आसान और अधिक लाभकारी बनाना है।
  4. चौथा और अंतिम कदम अमेरिका के साथ ट्रेड डील के लिए बातचीत जारी रखना है। इस तरह भारत वैश्विक व्यापार और टैरिफ से जुड़ी चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए ठोस रणनीति बना रहा है।

End of Feed