देश में बनेगा कोयला एक्सचेंज, सरकार ने जारी किये नए नियम

Coal Exchange: सरकार ने कोयला एक्सचेंज नियम, 2026 जारी किए हैं। इससे कोयले का कारोबार अधिक पारदर्शी, बाजार आधारित और दक्ष बनेगा। उत्पादकों को अधिक खरीदार मिलेंगे और कीमत निर्धारण प्रक्रिया बेहतर होगी।

Coal Exchange : केंद्र सरकार ने देश में कोयले के कारोबार को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने कोयला एक्सचेंज स्थापित करने के लिए नए नियम जारी (Coal Exchange Rules 2026) कर दिए हैं। इन नियमों के लागू होने के बाद कोयले की खरीद-बिक्री एक संगठित और बाजार आधारित व्यवस्था के तहत हो सकेगी। इससे कीमतों का निर्धारण अधिक पारदर्शी तरीके से होगा और कोयला उत्पादकों तथा खरीदारों दोनों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Coal Exchange, Coal Exchange Rules 2026, Coal Ministry, India Coal Market, Coal Trading, Coal Pricing

सरकार ने प्रकाशित किए कोयला एक्सचेंज स्थापित करने के नियम

बाजार आधारित होगी कोयले की कीमत

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक सरकार का मानना है कि कोयला एक्सचेंज शुरू होने से कोयले की कीमत तय करने की प्रक्रिया अधिक खुली और निष्पक्ष बनेगी। अभी कई मामलों में कीमतों को लेकर अलग-अलग व्यवस्थाएं लागू हैं, लेकिन एक्सचेंज के माध्यम से मांग और आपूर्ति के आधार पर बाजार में कीमत तय हो सकेगी। इससे कारोबार में पारदर्शिता बढ़ेगी और सभी पक्षों को एक समान अवसर मिलेगा। कोयला एक्सचेंज एक ऐसे मंच के रूप में काम करेगा जहां कोयला उत्पादक और खरीदार सीधे तौर पर लेन-देन कर सकेंगे। इससे व्यापार प्रक्रिया आसान होगी और कारोबार की दक्षता भी बढ़ेगी।

End of Feed