India-UK Trade Deal: कब से लागू होगा ट्रेड अग्रीमेंट, केंद्रीय मंत्री ने बताया कितना लगेगा समय

India-UK Trade Deal: भारत और यूके के बीच ट्रेड डील पर साइन हो चुके हैं। इस समझौते के तहत 99% प्रोडक्ट्स को फ्री ट्रेड की कैटेगरी में शामिल किया गया है, यानी अब दोनों देशों के व्यापारी बिना टैरिफ की चिंता किए अपना माल एक-दूसरे के बाजार में भेज सकेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कब से ट्रेड लागू होगी और इसके बारे में केंद्रीय मंत्री का क्या कहना है?

India-UK Trade Deal: भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच बहुप्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन हो चुके हैं। इस समझौते के तहत 99% प्रोडक्ट्स को फ्री ट्रेड की कैटेगरी में शामिल किया गया है, यानी अब दोनों देशों के व्यापारी बिना टैरिफ की चिंता किए अपना माल एक-दूसरे के बाजार में भेज सकेंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत-यूके ट्रेड डील की लॉन्च डेट तय हो चुकी है और इसे जल्द लागू किया जाएगा। ऐसे एम् आइए जानते हैं आखिर कब से ट्रेड डील लागू होगी?

India UK Trade Deal

India UK Trade Deal (Pic Credit: iStock)

पीयूष गोयल ने अपने बयान में कहा कि यह समझौता अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। दोनों देशों के बीच तमाम बिंदुओं पर सहमति बन गई है और अब केवल औपचारिक हस्ताक्षर बाकी हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यह समझौता व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसरों के द्वार खोलेगा। इससे भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक साझेदारी को नई मजबूती मिलेगी।

End of Feed