भारत ने इस मामले में पहली बार चीन को पछाड़ा, रचा इतिहास

Indian smartphone export : भारत ने 2025 की दूसरी तिमाही में पहली बार अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात में चीन को पीछे छोड़ दिया। शोध कंपनी कैनालिस के अनुसार, चीन की व्यापार वार्ता के कारण उसकी हिस्सेदारी घट गई, जबकि भारत अमेरिका पहुंचने वाले स्मार्टफोन का सबसे बड़ा विनिर्माण केंद्र बनकर उभरा। यह बदलाव वैश्विक व्यापार परिदृश्य को दर्शाता है।

Indian smartphone export: भारत ने 2025 की दूसरी तिमाही में अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात के मामले में पहली बार चीन को पीछे छोड़ दिया है। शोध कंपनी कैनालिस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में स्मार्टफोन का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चिंग केंद्र अब भारत बन गया है।

India overtakes China in smartphone export

अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा (तस्वीर-Canva)

चीन की हिस्सेदारी में भारी गिरावट

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक चीन की हिस्सेदारी अप्रैल-जून 2025 में घटकर सिर्फ 25% रह गई, जो एक साल पहले 61% थी। यह गिरावट अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ताओं की अनिश्चितता और शुल्क बढ़ने की आशंका के कारण हुई।

End of Feed