भारत के विमानन क्षेत्र में निवेश के बेहतरीन अवसर, 2030 तक बड़ा लक्ष्य, बोले पीएम मोदी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2025, 06:42 PM IST

पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) की 81वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश का लक्ष्य 2030 तक मरम्मत और रखरखाव (एमआरओ) खंड का आकार बढ़ाकर चार अरब डॉलर करने का है।

Investment in Aviation Sector: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वैश्विक विमानन कंपनियों से भारत में निवेश का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत का तेजी से बढ़ता विमानन क्षेत्र अग्रणी वैश्विक कंपनियों के लिए बेहतर निवेश अवसर प्रदान करता है। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) की 81वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश का लक्ष्य 2030 तक मरम्मत और रखरखाव (MRO) खंड का आकार बढ़ाकर चार अरब डॉलर करने का है।

PM Modi IATA

IATA सम्मेलन में पीएम मोदी

पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा

उन्होंने देश में भरोसेमंद नीतियों का जिक्र करते हुए कहा, वैश्विक विमानन परिवेश में भारत न केवल एक विशाल बाजार हैं बल्कि नीति, नेतृत्व, नवोन्मेष और समावेशी विकास का प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि देश को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। भारत नागर विमानन क्षेत्र में बड़े निवेश के लिए तैयार है।

End of Feed