FDI रैकिंग में 2 पायदान ऊपर चढ़ा भारत, 44% के उछाल के साथ 5 साल के शीर्ष पर विदेशी निवेश

भारत में विदेशी निवेश में जोरदार उछाल आया है। विदेशी निवेश पर अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारत दो पायदान ऊपर चढ़ गया है। FDI इनफ्लो 5 साल के शीर्ष पर पहुंच गया है। सालाना आधार पर 44% का उछाल आया है।

FDI Inflow in India : वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बेहद मजबूत और सकारात्मक खबर आई है। हालिया आंकड़ों और रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के मामले में भारत की स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है। भारत वैश्विक FDI रैंकिंग में 2 पायदान ऊपर चढ़ गया है, जो दुनिया भर के निवेशकों के बीच देश की मजबूत साख को दर्शाता है।

FDI India

भारत पर बढ़ रहा विदेशी निवेशकों का भरोसा

यूनाइटेड नेशन्स ट्रेड एंड डेवलपमेंट (UNCTAD) की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सालाना आधार पर भारत में FDI इनफ्लो में 44% का ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला है। इसकी वजह से भारत में विदेशी निवेश पिछले 5 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। जहां एक तरफ चीन जैसे पारंपरिक मैन्युफैक्चरिंग हब से विदेशी पूंजी का प्रवाह धीमा हुआ है, वहीं भारत रणनीतिक निवेश और 'ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स' (नए उद्योगों की स्थापना) के लिए वैश्विक निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरा है।

End of Feed