दुनिया के बीच भारत की अर्थव्यवस्था चमकी! IMF ने 2025 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.3% किया

IMF ने भारत की आर्थिक तस्वीर को लेकर बड़ी राहत भरी खबर दी है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वर्ष 2025 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7.3% कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा समय में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बना हुआ है।

दुनिया की नजरें इस वक्त भारत की इकोनॉमी पर टिकी हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को ऊपर की ओर संशोधित किया है। IMF ने अपने विश्व आर्थिक पूर्वानुमान (World Economic Outlook) में कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2025 में 7.3 फीसदी की दर से बढ़ेगी, जो पहले अनुमान से 0.7 फीसदी ज्यादा है। इस बदलाव से यह साफ़ होता है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत गति पकड़े हुए है और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

India GDP Growth

IMF के अनुसार भारत में तीसरी तिमाही (Q3) में कंपनियों की कमाई अपेक्षा से बेहतर रही, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बल मिला। साथ ही चौथी तिमाही (Q4) में भी सकारात्मक रुझान दिखे, जिसका असर अगला पूरा साल पर पड़ेगा। वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी कुछ सुधार के संकेत मिले हैं। हालांकि दुनिया में टैरिफ (आयात शुल्क) और व्यापार तनाव जैसे मुद्दे हैं, IMF ने कहा कि इन प्रभावों को वैश्विक अर्थव्यवस्था ने काफी हद तक सहन कर लिया है। यही वजह है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था अपेक्षाकृत स्थिर दिख रही है, जिससे उभरती बाजारों को भी फायदा मिला।

End of Feed