दुनिया अमेरिका-ईरान की लड़ाई में व्यस्त, भारत-चीन खोलने जा रहे व्यापार का नया रास्ता

दुनिया जहां अमेरिका-ईरान की लड़ाई में व्यस्त है। वहीं, भारत और चीन ने कारोबार बढ़ाने के लिए नए रास्ते से व्यापार शुरू करने की तैयारी कर ली है। 2020 में दोनों देशों के बीच हुई झड़प के बाद से लिपुलेख से कारोबार बंद है। लेकिन, अब खुलने जा रहा है।

Lipulekh Pass Trade Restart: दुनिया में जहां अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के चलते कोहराम मचा है। भारत और चीन ने आपसी कारोबारी हितों को देखते हुए करीब 6 साल के ठहराव के बाद लिपुलेख दर्रे से बॉर्डर ट्रेड फिर शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक यह जून 2026 से शुरू होने वाला यह व्यापार जहां सीमावर्ती इलाकों के लिए राहत है, वहीं नेपाल ने इसे अपनी संप्रभुता से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

India China, लिपुलेख दर्रा व्यापार, भारत चीन व्यापार 2026, भारत नेपाल विवाद,

लिपुलेख से जून से शुरू होगा कारोबार

6 साल बाद खुलेगा ट्रेड रूट

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित लिपुलेख दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार को 2026 में फिर शुरू किया जाएगा। यह व्यापार आमतौर पर जून से सितंबर के बीच चलता है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और वाणिज्य मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद जिला प्रशासन को ट्रांजिट कैंप, बैंकिंग, कस्टम, सुरक्षा और मेडिकल सुविधाओं की तैयारी करने को कहा गया है। यह रूट 2019 में कोविड और सीमा तनाव के कारण बंद हो गया था।

End of Feed