भारत ने मोहम्मद यूनुस को दिया एक और झटका, जमीनी मार्ग के जरिये विशिष्ट जूट उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाया

अप्रैल और मई में भारत ने बांग्लादेश से आयात पर इसी तरह के प्रतिबंधों की घोषणा की थी। भारत ने 17 मई को पड़ोसी देश से रेडीमेड कपड़ों और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों जैसे कुछ सामानों के आयात पर बंदरगाह प्रतिबंध लगा दिए थे।

भारत ने शुक्रवार को बांग्लादेश से जमीन मार्ग से कुछ विशिष्ट जूट उत्पादों और बुने हुए कपड़ों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि, विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि इसकी अनुमति केवल न्हावा शेवा बंदरगाह के माध्यम से है। कपड़ा क्षेत्र में बांग्लादेश भारत का बड़ा प्रतिस्पर्धी है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत-बांग्लादेश व्यापार 12.9 अरब डॉलर था। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का निर्यात 11.46 अरब डॉलर था, जबकि आयात दो अरब डॉलर था।

jute products

बांग्लादेश से जमीनी मार्ग के जरिये विशिष्ट जूट उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाया (प्रतीकात्मक फोटो)

भारत ने 17 मई को बांग्लादेश से रेडीमेड (तैयार) कपड़ों और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों जैसे कुछ सामानों के आयात पर बंदरगाह को लेकर प्रतिबंध लगा दिए। इन प्रतिबंधों के अंतर्गत आने वाले उत्पादों में जूट उत्पाद, एकल सन का धागा, जूट का एकल धागा, बहु-मुड़ा हुआ, बुने हुए कपड़े या फ्लेक्स, और जूट के बिना ब्लीच किए बुने हुए कपड़े शामिल हैं।

End of Feed