ITR में फर्जी कटौती और छूट का कर रहे हैं क्लैम, तो पड़ जाएंगे मुश्किल में, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शुरू किया ये अभियान

Income Tax News: इनकम टैक्स विभाग ने देशभर में एक बड़े सत्यापन अभियान की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य आयकर रिटर्न (ITR) में फर्जी कटौती और छूट का क्लैम करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं की पहचान करना है। CBDT के अनुसार कुछ ITR तैयार करने वाले और दलाल संगठित तरीके से गलत कटौतियां दिखा रहे हैं, जिनमें झूठे TDS रिटर्न दाखिल कर अत्यधिक रिफंड लेने की कोशिश भी शामिल है।

Income Tax News: इनकम टैक्स विभाग ने सोमवार (14 जुलाई 2025) को देश के विभिन्न स्थानों पर एक बड़े स्तर पर सत्यापन (verification) अभियान की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में फर्जी कटौतियों और छूटों का क्लैम करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं की पहचान करना है।

Income Tax Department

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई (तस्वीर-istock)

फर्जी क्लैम में पेशेवर दलालों की भूमिका

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अनुसार इनकम टैक्स एक्ट 1961 के तहत मिलने वाले लाभों का दुरुपयोग अक्सर पेशेवर मध्यस्थों की मिलीभगत से किया जा रहा है। जांच में यह सामने आया है कि कुछ इनकम टैक्स रिटर्न तैयार करने वाले और दलाल संगठित तरीके से फर्जी कटौतियों और छूटों का क्लैम कर रहे हैं।

End of Feed