Import Duty Cut : खाने का तेल होगा सस्ता! सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी घटी

केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली मांग को ध्यान में रखते हुए खाने के तेल के दामों को नियंत्रित करने के लिए सोयाबीन और पाम ऑयल पर आयात ड्यूटी घटा दी है।

Edible Oil Import Duty Cut : त्योहारों के सीजन से पहले महंगे होते खाने के तेल पर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र ने कच्चे और रिफाइंड एडिबल ऑयल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) घटा दी है। यह बदलाव 24 सितंबर, 2026 से लागू हो गया है। सरकार का मकसद आयात का खर्च कम करके घरेलू बाजार में खाने के तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाना है।

Edible Oil Import Duty Cut

खाद्य तेलों की कीमतों पर काबू के लिए सरकार का बड़ा कदम

सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कच्चे सोयाबीन और कच्चे ऑयल पर BCD को 10% से घटाकर 5% कर दिया गया है। वहीं, कच्चे सनफ्लावर ऑयल पर 10% की ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर दी गई है। इसके अलावा रिफाइंड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 32.5% से घटाकर 27.5% कर दी गई है, जबकि रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल पर इसे 32.5% से घटाकर 22.5% किया गया है।

End of Feed