IFFCO को रिकॉर्ड 3,811 करोड़ रुपये का प्री-टैक्स मुनाफा, नैनो उर्वरकों की बिक्री में 47% की छलांग

IFFCO: IFFCO ने इस वर्ष कुल 365.09 लाख बोतलें नैनो उर्वरकों की बेचीं, जो कि पिछले वर्ष के 248.95 लाख बोतलों की तुलना में भारी वृद्धि दर्शाती हैं। नैनो यूरिया प्लस और नैनो DAP के उपयोग से न केवल किसानों को लाभ हुआ है, बल्कि इससे परंपरागत उर्वरकों की खपत में भी उल्लेखनीय कमी आई है।

IFFCO: भारतीय सहकारिता क्षेत्र की अग्रणी संस्था भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए ₹3,811 करोड़ का प्री-टैक्स लाभ दर्ज किया है। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब IFFCO ने ₹3,000 करोड़ से अधिक का लाभ अर्जित किया है, जो इसके आर्थिक प्रबंधन और नवाचार आधारित रणनीति का प्रमाण है।

IFFCO

IFFCO

इस वर्ष IFFCO की नैनो उर्वरकों की बिक्री में 47% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। IFFCO Nano DAP की बिक्री में 118% की अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई। वर्षभर में 365.09 लाख बोतलें नैनो उर्वरकों की बिक्री हुई, जो कि पिछले वर्ष की 248.95 लाख बोतलों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। नैनो यूरिया प्लस और नैनो DAP के प्रयोग ने न केवल फसलों की उत्पादकता बढ़ाई, बल्कि परंपरागत उर्वरकों पर निर्भरता भी घटाई है।

End of Feed