5 Days Working In Bank: अभी बैंक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को काम करते हैं और दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। मगर जल्द ही बैंक कर्मचारियों के लिए 5-डेज वर्किंग सिस्टम शुरू हो सकता है। यानी बैंक केवल सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे। इसका मतलब है कि बैंक सभी शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (एआईबीओसी) ने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन और एआईबीओसी के बीच बातचीत सफलतापूर्वक परी हुई। इसके नतीजे में 8 मार्च, 2024 को 9वें जॉइंट नोट पर साइन हुए हैं। इस जॉइंट नोट के तहत सभी शनिवारों पर बैंक बंद रहेंगे, मगर इस पर अभी सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी किया जाना बाकी है। संशोधित वर्किंग घंटे सरकार द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद लागू होंगे।
बैंकों में 5 दिन होगा काम
ये भी पढ़ें -
17 फीसदी होगा सैलरी में इजाफा
एआईबीओसी और इंडियन बैंक एसोसिएशन सैलरी में सालाना 17 प्रतिशत वृद्धि पर भी सहमत हुए हैं, जिसके नतीजे में सरकारी बैंकों का लगभग 8,284 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक खर्च बढ़ेगा। सैलरी में इस बढ़ोतरी से 8 लाख बैंक कर्मचारियों को लाभ होने की उम्मीद है।
कब से लागू होगा नया नियम
यह तब लागू होगा जब सरकार इसकी मंजूरी दे देगी। यदि इसे मंजूरी मिल जाती है तो सभी शनिवारों को 'परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 25' के तहत छुट्टियों के रूप में अधिसूचित किया जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, “नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 के अनुसार, सरकार को हर शनिवार को छुट्टी घोषित करना होगा।
क्या हो सकती है बैंकों की नई टाइमिंग
बैंकों की नई टाइमिंग क्या होगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। मगर कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 9:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक काम करेंगे। ये मौजूदा समय से 40 मिनट अतिरिक्त होगा।
