SpaceX IPO में कैसे करें निवेश, अमेरिकी बाजार से छप्परफाड़ कमाई करा सकते हैं ये 5 म्यूचुअल फंड्स

अगर आप भी SpaceX जैसी अमेरिकी कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं, तो आप 5 म्यूचुअल फंड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये म्यूचुअल फंड असल में उस इंडेक्स को ट्रैक करते हैं, जहां स्पेस एक्स जैसे स्टॉक लिस्ट हैं।

SpaceX IPO Investment Guide for Indian Investors: दुनिया के सबसे अमीर और चर्चित कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) इतिहास रचने जा रहे हैं। मस्क की एयरोस्पेस और सैटेलाइट कम्युनिकेशन्स कंपनी SpaceX IPO आ चुका है। कंपनी जल्द ही अमेरिकी बाजार में लिस्ट होने जा रही है। SpaceX IPO के जरिये करीब 75 अरब डॉलर जुटा रही है। वहीं, IPO के हिसाब कंपनी का अनुमानित वैल्यूएशन $1.75 ट्रिलियन (करीब ₹145 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है। यह इतिहास का सबसे बड़े IPO है, जो SpaceX को रातों रात दुनिया की सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनियों की कतार में खड़ा कर देगा। अमेरिकी बाजारों में यह शेयर 12 जून 2026 को 'SPCX' टिकर सिंबल के तहत लिस्ट होने जा रहा है।

SpaceX IPO

भारतीय निवेशक भी लगा सकते हैं पैसा

क्या भारत से किया जा सकता है निवेश?

SpaceX IPO के साथ ही कंपनी के वैल्यूएशन और ग्रोथ को लेकर भी खूब चर्चा है। कई दिग्गज निवेशकों और एनालिस्टों का मानना है कि स्पेसएक्स लिस्टिंग के बाद भी तेजी से बढ़ेगी और इसका वैल्यूएशन 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। इस लिहाज से यह एक मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला स्टॉक बन सकता है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि भारत में बैठे-बैठे एलन मस्क की इस कंपनी के शेयर कैसे खरीदे जा सकते हैं। आइए जानते हैं वो आसान रास्ता जिसके जरिए आप इस बड़े मौके का फायदा उठा सकते हैं।

End of Feed