Bank से हर महीने मिलेगा 10,000 रुपये ब्याज, एक साल की FD में इतना करें निवेश

How to Get 10000 Monthly Interest from FD:क्या आप भी चाहते हैं कि एफडी से हर महीने 10 हजार रुपये की कमाई हो? अगर हां तो इसके लिए आपको एक बड़ी निवेश करनी होगी।

How to Get 10000 Monthly Interest from FD: आज के समय में पैसे बचाने और बढ़ाने के कई तरीके मौजूद हैं, लेकिन 'फिक्स्ड डिपॉजिट' (FD) को निवेश का सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है। शेयर बाजार की तरह FD में पैसों का उतार चढ़ाव नहीं होता। बैंक एफडी में आपको पहले से पता होता है कि आपका पैसा कितना बढ़ेगा और आपको हर महीने कितनी रकम मिलेगी। अगर आप बैंक से हर महीने 10,000 रुपये ब्याज के तौर पर पाना चाहते हैं, तो आपको एक बड़ी रकम एक साथ जमा करनी होगी।

Monthly interest on FD

Monthly interest on FD (Photo: iStock)

कैसे मिलेगा 10 हजार रुपये का ब्याज

हर महीने 10,000 रुपये ब्याज का मतलब हुआ कि आपको बैंक (Bank) की ओर से साल भर में कुल 1,20,000 रुपये का ब्याज मिलना चाहिए। हमारे देश के कुछ बड़े बैंक जैसे SBI या HDFC की ही बात करें तो ये बैंक अलग-अलग अवधि की एफडी पर 2.75 प्रतिशत से 7.05 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर करते हैं। जहां, एक साल की अवधि वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों 6.25 प्रतिशत की दर पर ब्याज दिया जाता है और सीनियर सिटिजन के लिए यही ब्याज दर 6.75 प्रतिशत होती है।

End of Feed