UPI पेमेंट की एक 'सीक्रेट' सेटिंग, आपके Credit Card को बना देगी कैशबैक पाने की मशीन

क्या आप जानते हैं कि आप अपनी रोजमर्रा की UPI खरीदारी पर भी रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक कमा सकते हैं? आप अपने क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक कर हर छोटे-बड़े पेमेंट पर पॉइंट्स बटोर सकते हैं।

भारत में डिजिटल पेमेंट्स के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के बीच अब क्रेडिट कार्ड भी UPI और QR Code से जुड़कर एक नया रूप ले रहे हैं। अब कई बैंक ऐसे क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर रहे हैं, जिन्हें सीधे UPI ऐप से लिंक किया जा सकता है, जिससे यूजर्स QR Code स्कैन कर भी क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं।

UPI credit card reward points

UPI credit card reward points (Photo: iStock)

क्रेडिट कार्ड को UPI से कर सकते हैं लिंक

UPI credit card reward points (Photo: iStock)

पहले जहां UPI केवल बैंक खाते से जुड़ा होता था, वहीं अब RuPay नेटवर्क के जरिए क्रेडिट कार्ड को भी UPI से जोड़ा जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब ग्राहक छोटे-छोटे खर्चों जैसे किराना, रेस्टोरेंट या लोकल दुकानों पर भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed