कंपनी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं! बिना Employer के अप्रूवल के ऐसे निकालें PF का पैसा

How to Claim PF Online Without Employer Approval: क्या आप जानते हैं अब आप बिना एम्प्लॉयर के अप्रूवल के भी पीएफ से पैसे निकालने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

How to Claim PF Online Without Employer Approval: क्या आपको भी लगता है कि पीएफ (Provident Fund) अकाउंट से पैसा निकालने के लिए आपको एम्प्लॉयर (Employer) के अप्रूवल की जरूरत होगी और इसके लिए कंपनी के चक्कर लगाने पड़ जाएंगे। अगर हां तो बता दें अब ऐसा नहीं है। ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organisation) ने अब नए ईपीएफओ फ्रेमवर्क के तहत डिजिटल क्लेम सिस्टम के जरिए पूरी प्रक्रिया को स्ट्रीमलाइन कर दिया है। इसका मतलब साफ है कि अब एलिजिबल यूजर्स पीएफ से पैसे निकालने की रिक्वेस्ट ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं और इसके लिए नियोक्ता की जरूरत भी नहीं होगी।

How to Claim PF Online Without Employer Approval

PF (Photo: AI Generated)

PF (Photo: iStock)

आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन सिस्टम हुआ मजबूत

EPFO की ओर से आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन (Aadhaar-based OTP verification) सिस्टम को मजबूत किया है। इसे ऐसे समझ सकते है कि अगर आपकी पैन, आधार, यूएएन और बैंक डिटेल्स सही तरीके से लिंक्ड हैं तो एम्प्लॉयर अटैस्टेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे खास कर उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जिन्हें पुरानी कंपनी से अप्रूवल लेने में परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। अक्सर ऐसा होता था कि कर्मचारी के नौकरी छोड़ने के बाद एम्प्लॉयर रिस्पॉन्स में देरी हो जाती थी और पीएफ सेटलमेंट महीनों तक अटक जाता था। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा।

End of Feed