बिजनेस

फ्लैट कितने साल पुराना है? जानिए इसकी उम्र कैसे तय करती है रीसेल कीमत

घर खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है नया फ्लैट लें या रीसेल वाला? दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। अगर आप पहली बार घर खरीद रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि फ्लैट कितने साल पुराना है और इसकी उम्र कैसे तय करती है रीसेल वैल्यू?

Image

Flat

अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं, तो फ्लैट की उम्र (Property Age) एक बहुत अहम फैक्टर होती है। कई बार लोग सिर्फ लोकेशन या प्राइस देखकर फैसला कर लेते हैं, लेकिन असली कीमत पर सबसे ज्यादा असर फ्लैट कितने साल पुराना है इस बात का पड़ता है। आखिर कैसे किसी फ्लैट की ऐज चेक कर सकते हैं और उसकी रीसेल वैल्यू कितनी है आइए जानते हैं?

कैसे तय होती है रीसेल वैल्यू

जितना पुराना फ्लैट होता है, उसकी रीसेल वैल्यू (Resale Value) उतनी ही कम होती जाती है। इसका कारण ये है कि समय के साथ बिल्डिंग की स्ट्रक्चरल क्वालिटी घटने लगती है, मेंटेनेंस खर्च बढ़ जाता है और खरीदार नए या मॉडर्न फ्लैट को ज्यादा तरजीह देते हैं। आम तौर पर 0 से 5 साल पुराने फ्लैट्स को नई प्रॉपर्टी माना जाता है, जिनकी रीसेल वैल्यू सबसे अच्छी रहती है। वहीं 10 से 20 साल पुराने फ्लैट्स की कीमत 20–30% तक गिर सकती है।

ऐसे चेक करें फ्लैट की ऐज

फ्लैट की उम्र जानने के लिए सबसे आसान तरीका है ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (Occupancy Certificate) या रजिस्ट्री डॉक्युमेंट्स देखना। इन पर बिल्डिंग के कंप्लीशन की तारीख लिखी होती है। इसके अलावा आप सोसाइटी या बिल्डर से हैंडओवर डेट की जानकारी भी ले सकते हैं।

जरूर चेक करें ये चीजें

रीसेल के वक्त खरीदार ये भी देखते हैं कि बिल्डिंग में मेंटेनेंस कितना अच्छा है, लिफ्ट, पाइपलाइन, दीवारें, पेंटिंग या इलेक्ट्रिकल फिटिंग्स की हालत कैसी है। अगर पुराना फ्लैट अच्छी तरह से मेंटेन किया गया हो, तो उसकी कीमत नई बिल्डिंग्स के मुकाबले ज्यादा भी मिल सकती है।

इसलिए अगर आप फ्लैट बेचने की सोच रहे हैं, तो पहले उसकी सही उम्र और कंडीशन जान लें, और अगर खरीदने जा रहे हैं, तो सिर्फ कीमत नहीं बल्कि उसकी रीसेल वैल्यू और मेंटेनेंस हिस्ट्री पर भी जरूर ध्यान दें।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article