LPG Booking Rules: घर में शादी या फंक्शन है तो कितने सिलेंडर ले सकते हैं आप?

तेल कंपनियों (जैसे IOCL, BPCL, HPCL) ने गैस की कालाबाजारी रोकने और उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए बुकिंग की एक सीमा तय की हुई है। यदि आपके घर में भी कोई बड़ा फंक्शन है, तो आपको इन नियमों को जान लेना चाहिए ताकि ऐन वक्त पर गैस की किल्लत न हो।

भारत में शादियों और त्योहारों का सीजन आते ही रसोई गैस की मांग अचानक बढ़ जाती है। घर में मेहमानों का आना-जाना और बड़े पैमाने पर खाना पकना आम बात है, जिसके लिए अतिरिक्त ईंधन की जरूरत होती है। अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि क्या वे अपने घरेलू कनेक्शन पर एक साथ कई सिलेंडर बुक कर सकते हैं या नहीं। तेल कंपनियों (जैसे IOCL, BPCL, HPCL) ने गैस की कालाबाजारी रोकने और उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए बुकिंग की एक सीमा तय की हुई है। यदि आपके घर में भी कोई बड़ा फंक्शन है, तो आपको इन नियमों को जान लेना चाहिए ताकि ऐन वक्त पर गैस की किल्लत न हो।

LPG Cylinder

एक महीने और एक साल की बुकिंग लिमिट

मौजूदा नियमों के मुताबिक, एक घरेलू गैस कनेक्शन (14.2 किलो वाला सिलेंडर) पर साल भर में मिलने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या सीमित है। सामान्य तौर पर, एक उपभोक्ता एक साल में अधिकतम 15 सब्सिडी वाले सिलेंडर ले सकता है। वहीं, महीने की बात करें तो आप एक महीने में अधिकतम 2 सिलेंडर ही बुक कर सकते हैं। तेल कंपनियों के सॉफ्टवेयर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यदि आप महीने में तीसरे सिलेंडर के लिए आवेदन करते हैं, तो सिस्टम उसे स्वीकार नहीं करता। ऐसे में अगर घर में शादी है, तो केवल एक कनेक्शन के भरोसे रहना मुश्किल हो सकता है।

End of Feed