Stock Market History On Election Result Day: 4 जून को चुनाव के नतीजे आने हैं। वोटों की गिनती शुरु हो गई है। शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त मिलती दिख रही है। अधिकतर एग्जिट पोल में NDA को 350 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया था। इस बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट है। करीब पौने 10 बजे सेंसेक्स 2000 से ज्यादा और निफ्टी 575 अंक नीचे है। इलेक्शन के नतीजों के दिन शेयर बाजार का हाल कैसा रहा है। आगे जानिए।
चुनाव परिणाम के दिन शेयर बाजार का इतिहास
ये भी पढ़ें -
कैसा रहा है इतिहास
लोकसभा चुनाव नतीजों के दिन, 1999 में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 0.24% की गिरावट आई थी। उन चुनावों में NDA की जीत हुई थी। वहीं 2004 में सेंसेक्स में 11.10% और 12.20% की गिरावट आई थी। तब सरकार बदली थी और NDA को हराकर कर कांग्रेस का गठबंधन UPA सत्ता में आया था।
हालांकि, 2009 में चुनाव परिणाम के दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 17% से अधिक की उछाल आई थी। उस साल यूपीए सरकार ने वापसी की थी। वहीं 2014 में चुनाव परिणाम के दिन बेंचमार्क सूचकांक करीब 0.90% ऊपर चढ़े थे, लेकिन 2019 में इनमें करीब 0.76% की गिरावट आई थी।
1999 से 2019 तक नतीजों के दिन कैसा रहा शेयर बाजार
1999 : शेयर बाजार में गिरावट आई
2004 : शेयर बाजार में गिरावट आई
2009 : शेयर बाजार में मजबूती आई
2014 : शेयर बाजार में मजबूती आई
2019 : शेयर बाजार में गिरावट आई
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
