अप्रेजल के पैसों से कैसे जुटाएं लाखों का फंड?

कंपनी ने इस साल सिर्फ 4-5 फीसदी सैलरी बढ़ाई है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। अप्रेजल में मिली छोटी रकम को सही जगह निवेश करके आप लंबी अवधि में लाखों रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं।

नौकरी करने वाले लोगों के लिए सालाना अप्रेजल का इंतजार काफी खास होता है। हर कर्मचारी चाहता है कि उसकी सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी हो, लेकिन कई बार कंपनियां सिर्फ 4 से 5 फीसदी का इंक्रीमेंट देती हैं। ऐसे में लोग निराश हो जाते हैं। हालांकि, अगर आपको भी इस बार कम इंक्रीमेंट मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी बढ़ी हुई सैलरी का छोटा हिस्सा निवेश करके लंबी अवधि में अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं। इसके लिए म्यूचुअल फंड की SIP एक विकल्प हो सकती है।

Indian Money

अप्रैजल के पैसों से कैसे जुटाएं लाखो का फंड?

छोटी सैलरी बढ़ोतरी से भी बन सकता है बड़ा फंड

मान लीजिए कि आपकी सैलरी में हर साल 4 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी होती है। ऐसे में बढ़ी हुई रकम को पूरी तरह खर्च करने के बजाय उसका कुछ हिस्सा निवेश में लगा सकते हैं। उदाहरण के लिए दिल्ली के 21 वर्षीय विशाल की कहानी से इसे समझ सकते हैं। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद विशाल ने एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में नौकरी शुरू की। उसकी शुरुआती सैलरी ज्यादा नहीं थी, लेकिन उसने कमाई का कुछ हिस्सा बचाने और निवेश करने की आदत डाल ली। पहली बार 4-5 फीसदी इंक्रीमेंट मिलने पर उसने बढ़ी हुई रकम को खर्च करने के बजाय म्यूचुअल फंड SIP में लगाना शुरू कर दिया। उसने तय किया कि हर साल सैलरी बढ़ने के साथ निवेश की रकम भी बढ़ाएगा।

End of Feed