OYO भी करेगा छंटनीः बोला- 600 नौकरियां हो जाएंगी कम, जानें- कहां करेगा कटौती?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 3, 2022, 03:53 PM IST

OYO Latest News: कंपनी के बयान के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि कंपनी ने कुछ प्रोजेक्ट्स बंद कर टीमों को मर्ज कर दिया है। साथ ही वह सेल्स में 250 लोग भर्ती करेगी।

OYO Latest News: हॉस्पिटैलिटी चेन ओयो (OYO) भी छंटनी करेगी। यह जानकारी शनिवार (तीन नवंबर, 2022) को कंपनी ने बयान जारी करते हुए दी। बताया कि हम अपने कुल 3,700 कर्मचारियों में से कई की छंटनी करेंगे। प्रौद्योगिकी और कॉरपोरेट क्षेत्र में 600 नौकरियां कम की जाएंगी।

oyo rooms

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

बयान के मुताबिक, हम अपनी प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग, कॉरपोरेट हेडक्वार्टर और ओयो वैकेशन होम टीम्स को छोटा कर रहे हैं, जबकि पार्टनर रिलेशनशिप मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट टीमों में लोग जुड़ेंगे। ओयो अपने 3700 कर्मचारियों वाली वर्कफोस का 10 फीसदी हिस्सा कम करेगा।

End of Feed