FD पर कौन-सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें टॉप बैंकों के लेटेस्ट रेट्स

Highest FD Interest Rates 2026: एफडी पर हर बैंक अलग-अलग ब्याज दर ऑफर कर रहा है। ऐसे में निवेश से पहले टॉप बैंकों की एफडी पर लेटेस्ट ब्याज दरें चेक करना जरूरी है।

Highest FD Interest Rates 2026: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी भारतीय निवेशकों के बीच सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी वजह सुरक्षित निवेश, निश्चित रिटर्न और पूंजी की सुरक्षा है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों और जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए FD एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। हालांकि, अलग-अलग बैंक अपनी एफडी योजनाओं पर अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर करते हैं। ऐसे में निवेश करने से पहले यह जानना जरूरी हो जाता है कि कौन-सा बैंक सबसे अधिक ब्याज दे रहा है और किस बैंक में निवेश करने पर बेहतर रिटर्न मिल सकता है। इस आर्टिकल में पांच बड़े बैंकों SBI, PNB, HDFC Bank, Bank of Baroda और ICICI Bank के एपडी रेट्स को लेकर जानकारी दे रहे हैं-

Highest FD Interest Rates 2026

FD (Photo: iStock)

सामान्य नागरिकों को कहां मिल रहा ज्यादा फायदा

FD (Photo: iStock)

अगर पांच बड़े बैंकों की एफडी ब्याज दरों की तुलना करें तो सामान्य नागरिकों के लिए PNB सबसे अधिक 6.60 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसके बाद HDFC Bank और ICICI Bank 6.50 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं। वहीं Bank of Baroda की अधिकतम ब्याज दर 6.45 प्रतिशत और SBI की सबसे अधिक ब्याज दर 6.40 प्रतिशत है।

सीनियर सिटिजन को को कहां मिल रहा ज्यादा फायदा

सीनियर सिटिजन्स के लिए तस्वीर थोड़ी अलग है। इस कैटेगरी में ICICI Bank और PNB सबसे अधिक 7.10 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। जबकि सुपर सीनियर सिटिजन को पीएनबी 7.40 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके बाद SBI 7.05 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं, HDFC Bank और Bank of Baroda 7 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहे हैं।

End of Feed