HDFC vs PNB vs SBI vs Axis बैंक FD ब्याज दर, कौन दे रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न

FD Interest Rates 2025: बैंक एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) भारतीय निवेशकों के बीच एक लोकप्रिय और सुरक्षित निवेश विकल्प है। यह निश्चित रिटर्न प्रदान करता है, जिससे यह खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो जोखिम से बचना चाहते हैं। बदलते आर्थिक माहौल और शेयर बाजार की अस्थिरता के बीच एफडी आज भी एक भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है।

FD Interest Rates 2025: बैंक एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना भारतीय निवेशकों के बीच सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक है। यह न सिर्फ सुरक्षित निवेश का जरिया है है, बल्कि तय रिटर्न भी देता है। बदलते समय के साथ एक तरफ शेयर मार्केट में जोखिम बढ़ा है, दूसरी तरफ एफडी आज भी एक भरोसेमंद निवेश विकल्प बना हुआ है। अगर आप भी एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं या पहले से एफडी निवेशक हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे देश के प्रमुख बैंकों की उन एफडी स्कीमों के बारे में, जिनमें सबसे ज्यादा ब्याज दरों के साथ रिटर्न मिल रहा है। इससे आपको यह तय करने में आसानी होगी कि कौन-सा बैंक आपके निवेश पर बेहतर रिटर्न दे सकता है।

FD interest rates 2025

एफडी ब्याज दरें जानिए (तस्वीर-istock)

HDFC बैंक एफडी रेट

देश का प्रमुख प्राइवेट सेक्टर का बैंक HDFC बैंक 18 से 21 महीनों की अवधि वाली एफडी पर 6.60% ब्याज दर दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को 7.10% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। यह स्कीम उन लोगों के लिए बेहतर है जो मध्यम अवधि में सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं।

End of Feed