HDFC Bank Q4 Results: देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 2.11 प्रतिशत वृद्धि के साथ 17,622.38 करोड़ रुपए रहा। बीते वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर, 2023 तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 17,257.87 करोड़ रुपए रहा था।
HDFC बैंक का नेट प्रॉफिट बढ़ा
शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 16,511.85 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 16,511.85 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर तिमाही में 16,372.54 करोड़ रुपए था। बैंक ने पिछले साल जुलाई में अपनी आवास ऋण केंद्रित मूल कंपनी एचडीएफसी का विलय कर लिया था।
शुद्ध ब्याज आय बढ़कर 29,080 करोड़ रुपए
समीक्षाधीन तिमाही में इसकी मूल शुद्ध ब्याज आय बढ़कर 29,080 करोड़ रुपए हो गई, जबकि अन्य आय बढ़कर 18,170 करोड़ रुपए हो गईं।
शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.44 प्रतिशत
बैंक ने कुल संपत्ति पर अपना मुख्य शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.44 प्रतिशत बताया है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात 1.24 प्रतिशत पर आ गया है।
