6,00,000 की FD पर HDFC Bank से दो साल बाद कितने रुपये मिलेंगे? समझें पूरा कैलकुलेशन

अगर आप एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। आप HDFC Bank में 2 साल की एफडी पर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।

HDFC Bank FD Returns 2026: अगर आप बाजार के उतार-चढ़ाव से अलग सुरक्षित और तय रिटर्न चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश कर सकते हैं। देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश नहीं करना चाहते हैं तो 2 साल की अवधि वाली एफडी में निवेश कर सकते हैं।

HDFC Bank FD Returns 2026

HDFC Bank FD Returns 2026 (Photo: iStock)

FD पर ब्याज दर कितनी है?

HDFC Bank FD Returns 2026 (Photo: iStock)

HDFC Bank की ओर से वर्तमान में 2 साल की अवधि वाली एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.45 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन के लिए यही ब्याज दर 6.95 प्रतिशत रखी गई है। यानी वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज का फायदा मिल रहा है। अमूनन हर बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर अतिरिक्त ब्याज का फायदा दिया जाता है, जो उनकी बचत को और बेहतर बना देता है।

मैच्योरिटी पर कितने रुपये मिलेंगे

उदाहरण के लिए मान लें कि आप 6 लाख रुपए की एफडी 2 साल के लिए करवाते हैं ऐसे में अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं तो मैच्योरिटी पर आपको 6,81,990 रुपये मिलेंगे। इसका मतलब है कि इस अवधि में आपको करीब 81,990 रुपये का ब्याज मिलेगा। दूसरी ओर, अगर यही निवेश कोई सीनियर सिटिजन करता है,\ तो उसे मैच्योरिटी पर करीब 6,88,737 रुपये मिलेंगे। यानी वरिष्ठ नागरिकों को लगभग 88,737 रुपये का ब्याज लाभ प्राप्त होगा, जो सामान्य निवेशकों की तुलना में अधिक है।

End of Feed