Business Ideas: सिर्फ 5 लाख में शुरू हो जाएंगे ये 5 बिजनेस, कमाई की होगी नो टेंशन

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 10, 2022, 12:28 PM IST

Small Business Ideas: अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करके कामयाब होना चाहते हैं को ये खबर जरूर पढ़ लें। आप आसानी से अपनी उद्यमशीलता की यात्रा शुरू कर सकते हैं।

Small Business Ideas: आजकल कईं लोग अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी की वजह से ऐसा कर नहीं पाते हैं। ऐसे में आपको इस बात पर विचार करना चाहिए कि आपके पास क्या विकल्प रह जाता है। अगर आप हिम्मत करें, तो पांच लाख से कम रुपये में भी अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। ऐसे में आपको नौकरी नहीं करनी पड़ेगी और आप खुद ही बॉस बन जाएंगे। यहां हम आपको पांच ऐसे बेहतरीन बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके लिए आपको पांच लाख से ज्यादा पैसे भी नहीं चाहिए होंगे।

business

सिर्फ 5 लाख में शुरू करें इनमें से कोई भी बिजनेस, कमाई की होगी नो टेंशन

कंसल्टिंग

अगर आपको किसी विशिष्ट विषय (जैसे व्यवसाय, सोशल मीडिया, मार्केटिंग, मानव संसाधन, नेतृत्व या संचार) के बारे में जानकारी है, या आपने इन सब्जेक्ट पर पढ़ाई तो की है, लेकिन नौकरी नहीं करना चाहते हैं तो अपनी नॉलेज का इस्तेमाल करें और एक परामर्श यानी कंसल्टेंट के तौर पर अपना काम शुरू करें। आप अपने दम पर एक कंसल्टिंग बिजनेस (Consulting Business) शुरू कर सकते हैं और फिर इस व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं। जब थोड़ा कमाने लग जाएं, तो अन्य सलाहकारों को भी नियुक्त कर सकते हैं।

End of Feed