GP Eco Solutions India IPO GMP: जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड का आईपीओ (IPO) शुक्रवार को खुलने के बाद पहले कुछ घंटों में ही ओवरसब्सक्राइब हो गया। ये एक एसएमई आईपीओ है, जिसमें 19 जून तक आवेदन किया जा सकता है। जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया सोलर पैनल, सोलर इनवर्टर और सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस के कारोबार में लगी हुई है। इसके आईपीओ में अब 18 और 19 जून को निवेश का मौका मिलेगा। शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है, जबकि सोमवार को बकरीद के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। इसलिए आगामी मंगलवार और बुधवार को ही इसके आईपीओ में आवेदन किया जा सकता है। आगे जानिए GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) समेत इसके आईपीओ की बाकी डिटेल।
154% पहुंचा जीपी ईको के IPO का GMP
ये भी पढ़ें -
कितना है शेयरों का प्राइस बैंड
आईपीओ के बाद इसके शेयर की लिस्टिंग 24 जून को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 90-94 रु है, जबकि आईपीओ का साइज 30.79 करोड़ रु का है। कंपनी के आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1200 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। ये एक एसएमई आईपीओ है। इसकी लिस्टिंग एनएसई एसएमई पर होगी।
शानदार है GMP
आईपीओ वॉच समेत अन्य कई वेबसाइट्स के अनुसार जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम 130-145 रु तक है। 145 रु का अर्थ है कि शेयर 94 रु के हिसाब से भी 154 फीसदी पर लिस्ट हो सकता है, जिससे निवेशकों का पैसा लिस्टिंग पर ढाई गुना हो जाएगा। मगर ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
