शहरों में घर खरीदना होगा आसान, Home Loan के ब्याज पर मिलेगी राहत, सरकार ला रही योजना

Interest Rate For Home Loan: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि शहरों में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को होम लोन पर ब्याज में राहत देने के लिए अगले महीने यानी सितंबर में एक योजना लाई जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरकार ला रही नई स्कीम
  • घर खरीदारों को लोन के ब्याज पर देगी राहत
  • शहरी लोगों को मिलेगा फायदा

Interest Rate For Home Loan: केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने कहा है कि शहरों में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को होम लोन (Home Loan) पर ब्याज में राहत देने के लिए अगले महीने यानी सितंबर में एक योजना लाई जाएगी। पुरी ने कहा है कि अभी इस योजना के तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है।

Interest Rate For Home Loan

सरकार लाएगी नई स्कीम, घर खरीदारों को मिलेगी मदद

वहीं केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने कहा है कि शहरों में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों को कर्ज पर ब्याज में राहत देने के लिए सितंबर में योजना पेश की जाएगी। सरकार अगले महीने शहरी निवासियों के लिए नई होम लोन योजना की पूरी जानकारी की घोषणा करेगी।

End of Feed