NLC India OFS: सरकार घटाएगी NLC India में हिस्सेदारी, मार्केट रेट से 6.5% सस्ते बेचेगी शेयर, आप भी खरीद सकेंगे

NLC India Share Price: सरकार 2000-2100 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए ऑफर फोर सेल (ओएफएस) के जरिए एनएलसी इंडिया में 7 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी। बेस ऑफर में लगभग 6.93 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री शामिल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरकार घटाएगी एनएलसी इंडिया में हिस्सेदारी
  • मार्केट रेट से कम भाव पर बेचेगी शेयर
  • 212 रु के रेट पर बेचेगी शेयर

NLC India Share Price: सरकार 2000-2100 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए ऑफर फोर सेल (ओएफएस) के जरिए एनएलसी इंडिया में 7 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी। सरकार कंपनी में अपनी और 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए ग्रीनशू ऑप्शन का भी उपयोग कर सकती है। यानी सरकार का प्लान वैसे तो 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का है, मगर यदि ओएफएस में अधिक आवेदन मिलते हैं तो 2 फीसदी और यानी 7 फीसदी तक हिस्सेदारी बेची जा सकती है। बेस ऑफर में लगभग 6.93 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री शामिल होगी, जबकि ग्रीनशू ऑप्शन में 2.77 करोड़ शेयर शामिल होंगे।

NLC India Share Price

एनएलसी इंडिया के शेयर की कीमत

ये भी पढ़ें -

End of Feed