रूस से तेल खरीद पर अडिग भारत, अमेरिकी रुख बदलने से नहीं पड़ेगा असर, जारी रहेगी खरीद

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत की नीति पहले जैसी ही है। उन्होंने कहा, रूस पर अमेरिकी छूट के संबंध में मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि हम पहले भी रूस से तेल खरीदते रहे हैं। छूट से पहले भी,छूट के दौरान भी और अब भी खरीदते रहेंगे।

भारत ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिकी प्रतिबंधों या वॉशिंगटन की किसी भी नीति बदलाव से इतर रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सोमवार को कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हित सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, इसलिए तेल आयात का फैसला पूरी तरह व्यावसायिक जरूरतों और उपलब्ध सप्लाई पर आधारित रहेगा।

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने दी अहम जानकारी। PTI

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने दी अहम जानकारी। PTI

अमेरिका ने खत्म की छूट की अवधि

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी प्रशासन द्वारा रूस के समुद्री तेल निर्यात से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रतिबंध-छूट (waiver) को समाप्त होने दिया गया है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आशंकाएं बढ़ गई थीं कि भारत समेत कई देशों की रूसी तेल खरीद प्रभावित हो सकती है।

End of Feed