तीसरी तिमाही के दौरान GDP में 4.4 फीसदी की ग्रोथ, इन वजहों से सुस्त रही चाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 07:52 PM IST

GDP Data: सरकार के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में रियल जीडीपी 40.19 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 38.51 लाख करोड़ रुपए पर थी।

GDP Data:देश में अर्थव्यवस्था की रफ्तार तीसरी तिमाही में सुस्त रही है। मंगलवार को सरकार द्वारा जारी तीसरी तिमाही आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में GDP 4.4 फीसदी की दर से बढ़ी है। इससे पहले मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में GDP में 6.3 फीसदी और पहली तिमाही में 13.5 फीसदी की दर से बढ़ोतरी हुई थी। वहीं पिछले साल की समान तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 5.4 फीसदी रही थी। ग्रोथ सुस्त रहने की प्रमुख वजह महंगाई भी रही है। सरकार ने FY23 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को 7% पर बरकरार रखा है।

GDP

40 लाख करोड़ की हुई रियल जीडीपी

End of Feed