पैन आधार कार्ड लिंक करने की डेट बढ़ी,30 जून तक है मौका

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 28, 2023, 03:18 PM IST

PAN-Aadhaar Link Deadline: सरकार ने आधार-पैन लिंक करने की समय सीमा 30 जून, 2023 तक बढ़ा दी है।

PAN-Aadhaar Link Deadline: यदि आपने भी अभी तक पैन नंबर आधार से लिंक नहीं करवाया है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरकार ने आधार-पैन लिंक करने की समय सीमा 30 जून, 2023 तक बढ़ा दी है। अब 1 हजार रुपये की पेनाल्टी देकर आधार को पैन कार्ड से लिंक किया जा सकता है। इसके पहले 31 मार्च, 2022 तक लिंकिंग प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री थी। फिर सीबीडीटी ने पैन-आधार लिंकिंग की समय सीमा 31 मार्च, 2023 तक बढ़ा दी थी, लेकिन 1000 रुपए जुर्माने का नियम लागू कर दिया था।

Aadhar Pan

पैन नंबर आधार से लिंक करने की डेट बढ़ी।

30 जून तक है मौका

पैन-आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख अब 30 जून, 2023 कर दी गई है। जिसे इनकम टैक्स की वेबसाइट http://www.incometax.gov.in पर 1000 रुपए के शुल्क का भुगतान करने के बाद लिंक किया जा सकता है।

End of Feed