Gold Price Today,18 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Silver Rate On 15 January 2024: सोने और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक विदेशी बाजारों में मजबूत संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत 150 रुपए बढ़कर 63,550 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन सोना 63,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 300 रुपए उछलकर 76,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि पिछले बंद में यह 76,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी क्रमश: 2,055 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 23.20 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ऊंचे भाव पर थे।
फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka)
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 58,700 | 64,040 | 48,080 |
| मुंबई | 58,150 | 63,440 | 47,580 |
| दिल्ली | 58,300 | 63,590 | 47,700 |
| कोलकाता | 58,150 | 63,440 | 47,580 |
| पुणे | 58,150 | 63,440 | 47,580 |
| अहमदाबाद | 58,200 | 63,490 | 47,620 |
| जयपुर | 58,300 | 63,590 | 47,700 |
| लखनऊ | 58,300 | 63,590 | 47,700 |
| पटना | 58,200 | 63,490 | 47,620 |
| नागपुर | 58,150 | 63,440 | 47,580 |
| चंडीगढ़ | 58,300 | 63,590 | 47,700 |
| सूरत | 58,200 | 63,490 | 47,620 |
| भूवनेश्वर | 58,150 | 63,440 | 47,580 |
| अयोध्या | 58,300 | 63,590 | 47,700 |
| गुरुग्राम | 58,300 | 63,590 | 47,700 |
| गाजियाबाद | 58,300 | 63,590 | 47,700 |
| नोएडा | 58,300 | 63,590 | 47,700 |
