Gold Price Outlook: इंटरनेशनल मार्केट में पहली बार सोना 2500 डॉलर के पार, आगे महंगा होगा या सस्ता, जान लीजिए

Gold Price Outlook: 2024 की शुरुआत में ही बुलियन की कीमत में उछाल आना शुरू हो गया था। दरअसल तब इसकी कीमत में उछाल को उचित ठहराने के लिए कोई स्पष्ट मैक्रो कारण नहीं था। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार तब एनालिस्ट भी हैरान रह गए थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोना पहुंचा 2500 डॉलर के पार
  • पहली बार इस लेवल के हुआ पार
  • फेड घटा सकता है ब्याज दरें

Gold Price Outlook: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद काफी बढ़ गई है। इसी के चलते इंटरनेशनल मार्केट में सोना पहली बार 2,500 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया। शुक्रवार को स्पॉट बुलियन (हाजिर सर्राफा) में 2.2% की बढ़ोतरी हुई, जो पिछले महीने के रिकॉर्ड को पार कर गया। बता दें कि अमेरिकी हाउसिंग मार्केट पर निराशाजनक रीडिंग ने फेड द्वारा ब्याज दरों में तेज और अधिक कटौती की उम्मीदों को मजबूत कर दिया है। कम दरें आम तौर पर सोने के लिए सकारात्मक होती हैं क्योंकि यह कोई ब्याज नहीं देता है।

Gold Price Outlook

पहली बार सोना 2500 डॉलर के पार

ये भी पढ़ें -

End of Feed