Gold and Silver Rate Today, 02 November 2022: शादी सीजन की वजह से बाजार गुलजार हैं। ऐसे में सोना और चांदी की चमक में भी तेज दिखाई दे रही है। बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला। हालांकि सोने की कीमत में तेजी मामूली थी। अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के प्रति सोना बेहद संवेदनशील है। आइए जानते हैं घरेलू और अंतरर्ाष्ट्री बाजार में कीमती धातुओं की कीमत कितनी है।
Gold and Silver Rate Today: 10 दिनों में जमकर बढ़ा सोने - चांदी का दाम
एमसीएक्स पर इतना है दाम
मल्टी कमोडियी एक्सचेंज पर सोना वायदा (Gold futures on MCX) 0.12 फीसदी या 62 रुपये की तेजी के साथ 50,564 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी वायदा (Silver futures) 0.20 या 115 रुपये की तेजी के साथ 58,961 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
10 दिनों में 1,050 रुपये महंगा हुआ सोना
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक, हाजिर बाजार में मंगलवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 50,691 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 59,048 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। सोने के हाजिर भाव में पिछले 10 दिनों में 1,050 रुपये की तेजी आई है, जबकि समीक्षाधीन अवधि में हाजिर बाजार में चांदी की कीमत करीब 3,500 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना है कीमती धातुओं का दाम
ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो वहां भी गोल्ड और सिल्वर की कीमत महंगा हुई है। सोना 0.55 फीसदी बढ़कर 1650 डॉलर का हो गया। चांदी 2.78 फीसदी महंगी होकर 19.67 डॉलर पर आ गई। कॉपर का दाम 2.89 फीसदी बढ़ गया और यह 347.25 डॉलर पर आ गया। एल्युमिनियम 0.47 फीसदी ऊपर 2222 डॉलर पर है। इसके उलट जिंक की कीमत कम हुई। यह 4.41 फीसदी सस्ता होकर 2697 डॉलर पर आ गया।
