Gold and Silver Rate Today, 01 December 2022: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की स्पीच में ब्याज दर की वृद्धि में कमी के संकेत के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना वायदा 0.62 फीसदी या 330 रुपये बढ़कर 53,261 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा लगभग 2 फीसदी या 1,204 रुपये की तेजी के साथ 64,665 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
Gold and Silver Rate Today: इंदौर सराफा बाजार में बढ़ा सोने-चांदी का दाम
इंदौर सराफा बाजार में भी महंगा हुआ सोना
इंदौर सराफा बाजार (Indore Sarafa Bazar) में 22 कैरेट की शुद्धता वाला 1 ग्राम गोल्ड 20 रुपये महंगा होकर 4,938 रुपये से 4,958 रुपये पर पहुंच गया। यानी 1 तोला सोना 49,580 रुपये का हो गया। सबसे ज्यादा शुद्ध यानी 24 कैरेट गोल्ड की बात करें, तो यह 21 रुपये बढ़कर 5,206 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया। 24K का 10 ग्राम गोल्ड कल के 51,850 रुपये से बढ़कर आज 5,206 रुपये पर पहुंच गया।
चांदी का इतना है दाम
चांदी की बात करें, तो यहां 1 ग्राम चांदी में 1.8 रुपये का मामूली उछाल आया और इसकी कीमत 69.8 रुपये पर पहुंच गई। इसी तरह एक किलो चांदी का भाव 69,800 रुपये हो गया।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में बुधवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 52,777 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी की कीमत 61,900 रुपये प्रति किलोग्राम थी। सोने की हाजिर कीमतें पिछले तीन हफ्तों में 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक उछली हैं, जबकि समीक्षाधीन इसी अवधि के दौरान चांदी लगभग सपाट रही है।
ग्लोबल मार्केट में इतना है दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी महंगा होकर क्रमश: 1783 रुपये और 22.40 रुपये हो गया। कॉपर की कीमत 4 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 379 डॉलर हो गई। वहीं एल्युमिनियम की कीमत 0.72 फीसदी बढ़ी है और यह 2380 डॉलर पर पहुंच गई है। ग्लोबल मार्केट में सिर्फ जिंक का दाम घटा है। यह 0.09 फीसदी नीचे 2935 डॉलर पर आ गया।
