Gold-Silver Price Today 14 April 2025: अंबेडकर जयंती के दिन क्या है सोना-चांदी का भाव, जानें अपने शहर का रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 14th April 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। आइए जानते हैं 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत में कितना बदलाव हुआ। साथ ही जानिए अपने शहर का ताजा भाव।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 14th April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। सोना 93300 के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत शुक्रवार को पिछले बंद भाव 90161 रुपये के मुकाबले बढ़कर 93353 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 90669 रुपये के मुकाबले बढ़कर 92929 रुपये किलो हो गई। शनिवार और रविवार को बाजार बंद था। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर छुट्टी होने की वजह से आज (सोमवार) भी बाजार बंद है। इसलिए भी यही भाव बरकरार रहेगा। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है।

Gold-Silver Price Today 14 April 2025

आज क्या है सोना-चांदी का भाव

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोना 999 (24 कैरेट) की कीमत 93353 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना 995 (23 कैरेट) की कीमत 92979 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना 916 (22 कैरेट) की कीमत 85511 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना 750 (18 कैरेट) की कीमत 70015 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • सोना 585 (14 कैरेट) की कीमत 54612 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • चांदी 999 (24 कैरेट) की कीमत 92929 रुपये/किलो है।

End of Feed