Bank Holiday Today: क्या अंबेडकर जयंती पर आज सोमवार 14 अप्रैल 2025 को बैंक बंद हैं या खुले? देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट
Bank holiday Today 14 April Ambedkar Jayanti 2025 : देश भर में बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, जो राज्य के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा बैंकों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों सार्वजनिक छुट्टी रहती है। क्या आज 14 अप्रैल 2025 को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के दिन बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। देखें छुट्टियों की लिस्ट।

जानिए आज बैंक बंद हैं खुले
Bank holiday Today 14 April Ambedkar Jayanti 2025 : आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती है। इस मौके पर देश भर छुटियां हैं जिसकी वजह से अधिकांश राज्यों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद है। हर साल उनकी जयंती को देशभर में बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर ज्यादातर सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ बैंक भी बंद रहते हैं। कुछ राज्य में बिहू, तमिल नववर्ष और विशु भी मनाए जा रहे हैं, जिसके लिए आज 14 अप्रैल 2025 को बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holidays In April 2025 (अप्रैल 2025 में बैंकों की छुट्टियां)RBI की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 14 अप्रैल को बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर पूरे देश में बैंक अवकाश रहेगा, आज के दिन सभी प्राइवेट और सरकारी के बैंक परिचालन के लिए बंद रहेंगे।
तारीख, दिन | छुट्टी क्यों | किन राज्यों में बैंकों में छुट्टियां |
1 अप्रैल, मंगलवार | बैंकों का वार्षिक खाता समापन/सरहुल | झारखंड |
5 अप्रैल, शनिवार | बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन | तेलंगाना |
10 अप्रैल, गुरुवार | महावीर जयंती | गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना |
14 अप्रैल, सोमवार | अंबेडकर जयंती, विशु, बिहू, तमिल नव वर्ष | मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय, हिमाचल प्रदेश को छोड़कर सभी राज्य |
15 अप्रैल,मंगलवार | बंगाली नव वर्ष, बोहाग बिहू | हिमाचल दिवस, असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश |
18 अप्रैल, शुक्रवार | गुड फ्राइडे | त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर को छोड़कर सभी प्रमुख राज्य |
21 अप्रैल, सोमवार | गरिया पूजा | त्रिपुरा |
29 अप्रैल, मंगलवार | भगवान श्री परशुराम जयंती | हिमाचल प्रदेश |
30 अप्रैल, बुधवार | बसव जयंती, अक्षय तृतीया | कर्नाटक |
Bank Holiday Today: आज बैंक कहां खुले और कहां बंद हैं?
मुंबई और नई दिल्ली में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक अंबेडकर जयंती 2025 के लिए आज (सोमवार) बंद रहेंगे। अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय और नागालैंड सहित अन्य राज्यों में बैंक आज बंद हैं।
Bank Holiday Today : अंबेडकर जयंती 2025 के लिए क्या खुला और क्या बंद रहेगा?
14 अप्रैल को सभी आवश्यक सेवाएं जैसे कि जनरल स्टोर, अस्पताल और राशन की दुकानें चालू रहेंगी। हालांकि कुछ अस्पतालों में आउट पेशेंट डिपार्टमेंट या ओपीडी दिन के लिए बंद हो सकते हैं और अधिकांश दफ्तर बंद रहेंगे।
Bank Holiday Today : आज क्यों मनाई जाती है अंबेडकर जयंती?
14 अप्रैल 1891 को जन्मे डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे। उन्होंने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली कमिटी की अध्यक्षता भी की थी। वर्ष 2025 में भारतीय समाज सुधारक और राजनेता की 134वीं जयंती है।
Bank Holiday Today : छुट्टी में करें ऑनलाइन बैंकिंग
एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग और दैनिक लेन-देन के लिए बैंक ऐप बैंक की छुट्टियों के दौरान भी चालू रहेंगे, जब तक कि कोई बैंक रखरखाव समय या तकनीकी मुद्दों के बारे में विशिष्ट सूचना न भेजे जाएं। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के अनुसार चेक और प्रॉमिसरी नोट्स जारी करने से संबंधित है और इन उपकरणों से जुड़े लेन-देन बैंक की छुट्टियों के दौरान उपलब्ध नहीं होंगे। यह सलाह दी जाती है कि आप अपनी स्थानीय बैंक शाखा से पुष्टि की गई छुट्टियों की शेड्यूल की जांच करें और विशेष तिथियों पर किसी भी विस्तारित बंद या आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
रामानुज सिंह अगस्त 2017 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वह बिजनेस टीम में ...और देखें

Cellecor Gadgets: एनएसई लिस्टेड कंपनी सेलेकोर गैजेट्स ने NCD सीरीज RX4 का पूरा भुगतान किया, शेयरों में 3 फीसदी का दिखा उछाल

IIP Growth: मार्च में औद्योगिक उत्पादन में 3 फीसदी की बढ़ोतरी, फरवरी में रही थी 2.7 फीसदी

Who is Gunjan Soni : कौन हैं गुंजन सोनी, जिन्हें यूट्यूब ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी; क्या रील बनाने वालों के लिए होगा कुछ नया

Gold-Silver Price Today 28 April 2025 : और लुढ़के सोना-चांदी के दाम, जानें ताजा भाव और अपने शहर के रेट

Vishal Fabrics share price: विशाल फैब्रिक्स के शेयर में 13% से ज्यादा की छलांग, जानिए किस अधिग्रहण ने भरी उड़ान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited