Pakistan News: पाकिस्तान में यहां से निकलेगा सोना और तांबा, विश्व बैंक, आईएफसी का मिला साथ; दे दिया 70 करोड़ डॉलर

Pakistan News: पाकिस्तान की रेको दिक खनन परियोजना को विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) से 700 मिलियन डॉलर (करीब ₹5,800 करोड़) का रियायती ऋण मिला है। यह परियोजना बलूचिस्तान में स्थित है और इसमें तांबा व सोना निकाला जाएगा। 2028 तक उत्पादन शुरू होने की संभावना है।

Pakistan News: पाकिस्तान की एक अहम खनन परियोजना — रेको दिक (Reko Diq) को विश्व बैंक और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (IFC) से 700 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब ₹5,800 करोड़) का रियायती ऋण मिला है। यह निवेश पाकिस्तान के लिए एक बड़ी आर्थिक कामयाबी मानी जा रही है, जिससे देश को प्राकृतिक संसाधनों के विकास में नई दिशा मिल सकती है।

gold and copper will be mined here in pakistan

पाकिस्तान की प्रमुख खनन एवं संसाधन विकास योजना के लिए 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर के रियायती ऋण को मंजूरी।

रेको दिक खनन परियोजना बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है, जिसे खनिजों से भरपूर क्षेत्र माना जाता है। यहां से तांबा और सोना निकाला जाएगा। इस परियोजना के 2028 तक उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है।

End of Feed