दुनिया के बाजारों में चीनी की कीमतों में गिरावट, भारत में क्या है स्थिति

Global Sugar Prices: ICRA Limited की रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील से चीनी की अधिक आपूर्ति के कारण वैश्विक बाजार में चीनी की कीमतों में तेज गिरावट आई है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में गिरावट के बावजूद भारत के चीनी उद्योग का दृष्टिकोण फिलहाल स्थिर बना हुआ है और घरेलू मांग-आपूर्ति की स्थिति संतुलित मानी जा रही है।

Global Sugar Prices: दुनिया के बाजारों में चीनी की कीमतों में हाल के समय में तेज गिरावट देखी गई है। इसका मुख्य कारण ब्राजील से चीनी की अधिक आपूर्ति बताया जा रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें गिरने के बावजूद भारत में चीनी उद्योग की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। रेटिंग एजेंसी ICRA Limited की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी वर्ष 2026 (SY2026) के दौरान वैश्विक कीमतें उत्पादन लागत और भारत में चल रही घरेलू कीमतों से भी नीचे बनी हुई हैं।

Global sugar prices, Brazil sugar surplus, Sugar market 2026, Raw sugar prices, White sugar prices,

दुनिया में लुढ़की चीनी की कीमतें, भारत में क्या (तस्वीर-istock)

ब्राजील की अधिक आपूर्ति से गिरी वैश्विक कीमतें

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक बाजार में चीनी की अधिक आपूर्ति के कारण कीमतों में गिरावट आई है, खासकर ब्राजील से बढ़े निर्यात के कारण। फरवरी 2026 में कच्ची चीनी की कीमत घटकर 313 डॉलर प्रति मीट्रिक टन रह गई, जबकि फरवरी 2025 में यह 445 डॉलर प्रति मीट्रिक टन थी। इसी तरह सफेद चीनी की कीमत भी फरवरी 2026 में घटकर 408 डॉलर प्रति मीट्रिक टन रह गई, जो एक साल पहले 532 डॉलर प्रति मीट्रिक टन थी। इस दौरान कच्ची और सफेद चीनी के बीच का प्रीमियम फरवरी 2026 में 95 डॉलर प्रति मीट्रिक टन रहा, जबकि फरवरी 2025 में यह 87 डॉलर प्रति मीट्रिक टन था।

End of Feed