Global Market Today: एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख, गिफ्ट निफ्टी और US फ्यूचर में बड़ा उछाल

Global Share Market Today 31 March: भारतीय शेयर बाजार आज भले ही बंद है। लेकिन, ग्लोबल मार्केट्स में उठापटक जारी है। एक तरफ जहां एशियाई बाजारों का रुख मिलजुला है। वहीं, गिफ्ट निफ्टी और यूएस फ्यूचर में अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है।

Global Market Today: ग्लोबल बाजारों से आज भारतीय बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में भले ही मिलाजुला रुख है, लेकिन GIFT Nifty में 200 अंकों से ज्यादा की तेजी और US Futures में मजबूत उछाल निवेशकों के लिए राहत का संकेत दे रहा है।

सेन्सेक्स-निफ्टी

भारतीय बाजार बंद, लेकिन दुनिया में जारी है एक्शन

US Futures में दमदार उछाल

अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले बंद हुए। लेकिन, मंगलवार सुबह से ही Dow Jones Futures में जोरदार तेजी देखने को मिली है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजे Dow Jones Futures में 470 अंकों से ज्यादा की तेजी दिख रही है, जो ग्लोबल सेंटिमेंट्स में सुधार का संकेत है। हालांकि, इससे पहले कैश मार्केट में S&P 500 और Nasdaq गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे टेक सेक्टर में दबाव बना हुआ है। ईयर टू डेट यानी YTD आधार पर भी अमेरिकी इंडेक्स निगेटिव जोन में हैं, जो बताता है कि बड़ी तस्वीर अभी पूरी तरह सुधरी नहीं है।

End of Feed