Global Market Today: एशियाई बाजारों में कोहराम, निफ्टी में 300 अंक तक गैप डाउन के संकेत

Global Share Markets में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर शुरू हुई बातचीत के किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने और युद्ध की आग और भड़कने से निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। एशियाई बाजारों में चौतरफा बिकवाली हावी है।

Stock Market Today 30 March: ग्लोबल बाजारों में तेज बिकवाली का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिख सकता है। GIFT Nifty में 240 अंकों की गिरावट शुरुआती कमजोरी का संकेत दे रही है। कच्चे तेल की तेजी, कमजोर रुपया और RBI से जुड़े संकेतों के बीच निवेशकों की नजर बैंकिंग शेयरों पर रहेगी।

Share Market down

शेयर बाजार में कमजोरी

ग्लोबल संकेत बेहद कमजोर

अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों से आ रहे संकेत साफ तौर पर जोखिम से दूरी वाले माहौल को दिखाते हैं। Dow Jones Futures हल्की गिरावट में है, जबकि S&P 500 और Nasdaq में क्रमशः करीब 1.7% और 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। तकनीकी तौर पर तीनों प्रमुख अमेरिकी इंडेक्स “Very Bearish” जोन में हैं, जो sentiment की कमजोरी को दर्शाता है। यूरोप में भी यही तस्वीर है। DAX और CAC जैसे प्रमुख इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट रही, जबकि FTSE भी दबाव में रहा। इससे साफ है कि global risk-off ट्रेंड मजबूत हो चुका है।

End of Feed