Stock Market: किस तरफ जाएगा शेयर बाजार, अगले हफ्ते कौन से फैक्टर होंगे अहम, जानें एक्सपर्ट की राय

Stock Market Outlook: स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव और आरबीआई नीति समीक्षा के नतीजे आ चुके हैं। अब निवेशकों का ध्यान ग्लोबल फैक्टर पर है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, कच्चे तेल और जिंस की कीमतों से बाजार की चाल तय होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में स्थिरता आने की उम्मीद
  • कई फैक्टर रहेंगे अहम
  • बीते हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव दिखी

Stock Market Outlook: अमेरिका में फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले, घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़े और वैश्विक रुझान इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जाहिर की है। पिछले सप्ताह आम चुनाव के नतीजों और आरबीआई नीति की समीक्षा के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीते हफ्ते शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ। बीते सप्ताह में, बीएसई सेंसेक्स 2,732.05 अंक या 3.69 प्रतिशत बढ़ा, जबकि निफ्टी 759.45 अंक या 3.37 प्रतिशत चढ़ा। शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,720.8 अंक या 2.29 प्रतिशत उछलकर 76,795.31 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स 1,618.85 अंक या 2.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,693.36 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Outlook

किस तरफ जाएगा शेयर बाजार

ये भी पढ़ें -

क्या होंगे अहम फैक्टर

स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव और आरबीआई नीति समीक्षा के नतीजे आ चुके हैं। अब निवेशकों का ध्यान ग्लोबल फैक्टर पर है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, कच्चे तेल और जिंस की कीमतों से बाजार की चाल तय होगी।

End of Feed