गिफ्ट निफ्टी बना रॉकेट, निफ्टी में 400 अंक गैप अप ओपनिंग के संकेत, ब्रेंट क्रूड में हल्की तेजी

एशियाई बाजारों में मजबूती और अमेरिकी टेक इंडेक्स में रिकवरी के बीच गिफ्ट निफ्टी 400 अंक तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। ऐसे में निफ्टी में भी गैप-अप ओपनिंग की उम्मीद है। हालांकि, ओवरऑल ग्लोबल सेटअप अब भी पूरी तरह बेयरिश सेंटिमेंट में हैं।

Global Market Signals: ग्लोबल बाजारों से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं, जहां एशियाई बाजारों में तेजी दिख रही है, वहीं अमेरिकी और यूरोपीय बाजार अब भी दबाव में हैं। कच्चे तेल में उछाल और डॉलर की मजबूती ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे बाजार की दिशा पर अनिश्चितता बनी हुई है। GIFT Nifty में करीब 436 अंकों का तेज उछाल दिख रही है, जो लगभग 1.6%–2% की मजबूती के संकेत के साथ भारतीय बाजार के लिए मजबूत शुरुआत का इशारा कर रही है। यह तेजी मुख्य रूप से ग्लोबल राहत संकेतों और एशियाई बाजारों की मजबूती के चलते आई है, जिससे संकेत मिल रहा है कि घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार पॉजिटिव रह सकता है।

Share Market

शेयर बाजार में तेजी के संकेत

एशिया की तेजी से मजबूत शुरुआत के संकेत

एशियाई बाजारों में आज व्यापक खरीदारी देखने को मिल रही है। GIFT Nifty करीब 436 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है, जो भारतीय बाजार के लिए मजबूत शुरुआत का संकेत दे रहा है। जापान का Nikkei, हांगकांग का Hang Seng और दक्षिण कोरिया का Kospi भी बढ़त में हैं, जिससे सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है।

End of Feed