दुबई पहुंची असम की मशहूर तेजपुर लीची, विदेशों में तेजी से क्यों हो रही लोकप्रिय

Tezpur Litchi: असम की जीआई टैग प्राप्त तेजपुर लीची का एक टन निर्यात दुबई भेजा गया। अपनी मिठास, लाल रंग और खुशबू के लिए प्रसिद्ध यह फल किसानों के लिए नए वैश्विक अवसर खोलेगा।

Tezpur Litchi : भारत ने असम की प्रसिद्ध तेजपुर लीची को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार असम से एक टन तेजपुर लीची का निर्यात दुबई किया गया है। यह लीची अपनी खास गुणवत्ता, मिठास और आकर्षक रंग के कारण देश और विदेश दोनों बाजारों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। सरकार का मानना है कि इस निर्यात से न केवल तेजपुर लीची की वैश्विक पहचान मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय किसानों को भी बेहतर बाजार और अधिक आय के अवसर मिलेंगे।

Tezpur Litchi, Assam Litchi, Tezpur Litchi, Litchi Dubai Export, GI Tag Litchi, Litchi Export, Geographical Indication

एक टन तेजपुर लीची का दुबई को निर्यात (तस्वीर-istock)

अपनी मिठास और खुशबू के लिए मशहूर है तेजपुर लीची

तेजपुर लीची को उसकी बेहतरीन मिठास, चमकीले लाल रंग और खास खुशबू के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि यह सामान्य लीची की तुलना में अधिक प्रीमियम मानी जाती है। इसके स्वाद और गुणवत्ता ने इसे देश के कई हिस्सों में लोकप्रिय बनाया है। अब दुबई जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी पहुंच बढ़ने से इसकी मांग और बढ़ने की संभावना है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि विदेशी उपभोक्ता उच्च गुणवत्ता वाले फलों को पसंद करते हैं और तेजपुर लीची इस मांग को पूरा करने की क्षमता रखती है।

End of Feed